Political News
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों ने मांगे वोट
रिपोर्टर मोहित वशिष्ठ | रामपुर : नगर पंचायत शाहाबाद में बुधवार को नगर मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा के डॉक्टर गंगाराम लोधी के प्रतिष्ठान पर भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष चेतन स्वरूप मौर्य ने एवं लोकसभा प्रवासी सुनील पांचाल जी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता सिंह सैनी ने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी जी के समर्थन में वोटो के लिए अपील की ओर बताया की भाजपा को वोट करें और मोदी जी के हाथों को मजबूत करें इस अवसर पर जिला महामंत्री दुर्गेश गंगवार, जिला मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी, रामकिशोर मौर्य , ओमपाल सिंह,मंडल अध्यक्ष सुनीता ठाकुर, निधि वर्मा, रविंद्र लोधी मंडल महामंत्री, रघुनाथ लोधी मंडल मंत्री, टिंकू लोधी, जाकिर हुसैन आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।